महेंद्र सिंह धोनी एक महान खिलाड़ी हैं जिनकी ज़िंदगी के ऊपर फिल्म भी बन गई है । फिल्म में धोनी के जिंदगी के कई पहलूओं को दिखाया गया पर उनके भाई का जिक्र उसमें नहीं किया गया। पर ख़बर कई बार ये बाते आई हैं कि महेंद्र सिंह धोनी का एक भाई भी है।
जिनका नाम नरेंद्र हैं और वह धोनी से करीब 10 साल बड़े हैं। तीनों भाई बहनों में वह सबसे बड़े हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 1971 में हुआ था और वह रांची में रहते हैं।
बताया जाता है कि धोनी के भाई राजनेता हैं। एक इंटरव्यू के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के भाई नरेंद्र ने बताया कि माही ने जब पहली बार बल्ला उठाया था तब मैं फिजकली वहां मौजूद नहीं था। माही के सफर में मेरा योगदान नैतिक तौर पर रहा।
इस भूमिका को फिल्म में दिखाया नहीं जा सकता था, क्योंकि हम दिल से जुड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि माही के साथ मेरी यादें भी बहुत पुरानी हैं, उस समय माही बहुत छोटा था। और उसे याद भी नहीं होगा।
वह 1991 में ही परिवार से दूर हो गए थे। और शादी करके रांची में रहने लगे थे। नरेंद्र का कहना है कि मुझे इस बात की कोई शिकायत नहीं है कि फिल्म में मुझे नहीं दिखाया गया। पूरे देश की तरह मुझे भी धोनी पर गर्व है।बता दें की महेंद्र सिंह धोनी की गिनती सफल कप्तानों में होती है। उनकी अगुवाई में भारत ने 2011 में विश्व कप खिताब अपने नाम किया था।


0 comments: