पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान कड़कती बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर इस दौरान भारी बारिश या हिमपात हो सकती है। उत्तरी अरब सागर में इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चल सकती है। मछुआरों को इस इलाके के समुद्र में अंदर नहीं जाने की सलाह दी गयी है।
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और ओडिशा के शेष हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों में यह सामान्य से नीचे रहा। रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
देश के मैदानी इलाके में तमिलनाडु के सालेम में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आज शीत लहर की स्थिति बनी रही। असम, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा असम और मेघालय के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक नीचे रहा।
अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात , कोंकण, गोवा, विदर्भ, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान समान्य से अत्यधिक ऊपर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा आंतरिक कर्नाटक के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
पंजाब, तेलंगाना और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान पूर्वी उत्तर प्रदेश के फुर्सतगंज में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।

0 comments: