दुनियाभर के शक्तिशाली देश भी कोविड-19 के आगे नतमस्तक हो चले हैं चारों और जिधर भी सुनिएगा कोरोना का खौफ गूंज रहा है. ये वायरस तस से मस नहीं हुआ है बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पैंठ जमा चुका है. इसकी वजह से दुनिया भर में अब तक 60 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कई देशों में इस वायरस की वैक्सीन खोजी जा रही है।
वैज्ञानिक लगातार रिव्यू पर रिव्यू कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी दवाई किसी देश के पास नहीं बन पाई है जो इस वायरस को जड़ से खत्म कर सके। इस बीच अच्छी खबर ये है कि ब्रिटेन ने इस बीमारी पर थोड़ी राहत पाली है. दरअसल वहां के वैज्ञानिकों ने कोरोना से लड़ने के लिए एक खास टेस्ट का ईजाद किया है. जो कोरोना के लक्षण आने से पहले ही मरीज की पहचान कर लेता है।
ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ के मुताबिक, ब्रिटेन में न्यू कासल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने इसका विकास किया है. इसे बेहद आसान तरीके से टेस्ट किया जा सकता है इसकी खास बात यह है कि ये मशीन कोरोना पॉजिटिव केस का तुरंत पता लगा लेती है आमतौर पर किसी मरीज के लक्षण दिखने में दो हफ्ते तक का वक्त लग जाता था लेकिन इस टेस्ट में लक्षण आने से पहले ही पता लगाया जा सकता है। इस टेस्ट को करने के लिए ब्लड सलाइवा और यूरिन का इस्तेमाल किया जाता है. ये बिल्कुल प्रेगनेंसी टेस्ट की तरह है।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है. अब तक 41 हज़ार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गए हैं. जबकि इस बीमारी से यहां 4 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ब्रिटेन में एक पांच साल के बच्चा भी कोरोना का शिकार हो गया है. और आगे भी इसका प्रकोप बढ़ता जा रहा है बहरहाल वैज्ञानिकों को थोड़ी राहत हाथ लगी है कोरोना संबंधित इस मशीन को बनाकर रोगियों के लक्षणों को तुरंत पहचाना जा सकता है। प्रोफेसर कॉलिन सेल्फ का कहना है कि इस टेस्ट से काफी फायदा होगा. साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों के बढ़ती संख्या पर नियंत्रण लगाई जा सकती है।

0 comments: