
बॉलीवुड एक्टर इरफान खान (Irfan Khan) के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं. हाल ही में इरफान का एक वीडियो मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण (deepika padukone) के साथ वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि, एक एक्ट्रेस के सबसे पसंदीदा शख्स इरफान थे और उनके जाने के बाद से वह काफी मायूस हैं. दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए इरफान को भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है.
कार्यक्रम छोड़ इरफान के गले लग गई थीं दीपिका इस वीडियो में ये साफतौर पर देखा जा सकता है कि, दीपिका जैसे ही इरफान को देखती हैं वह अपने कार्यक्रम को छोड़कर दौड़कर गले लग जाती हैं और उन्हें अपना पसंदीदा शख्स बताती हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, दीपिका मीडिया के साथ बातचीत कर रही थी और इसी बीच इरफान को आते देख वह खुद को रोक नहीं पाई और उन्हें गले लगा लिया.
फैंस को पसंद आई इरफान-दीपिका की दोस्ती यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. फैंस दीपिका और इरफान की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खुद दीपिका इस वीडियो में सबसे कहती हैं कि, 'मिलिए दुनिया के सबसे शानदार और मेरे पसंदीदा शख्स से.' इतना कहते ही इरफान जब आगे बढ़ते हैं तो दीपिका कहती हैं कि, मैं बस खत्म करके आती हूं. बता दें, दीपिका ने इरफान और अमिताभ के साथ फिल्म पीकू में साथ काम किया था. तीनों कलाकारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाया था. https://ift.tt/2Wr5Cq7
29 अप्रैल को हुआ निधन मालूम हो कि, इरफान खान को बीते दिनों कोलन इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें कैंसर की बीमारी भी थी जिसका इलाज उन्होंने विदेश में कराया था. इरफान 'अंग्रेजी मीडियम' (angreji medium) की शूटिंग के लिए ही विदेश से भारत लौटे थे. जहां पहले उनकी मां का निधन हुआ था और फिर एक्टर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया. निधन के बाद खबरें आई कि, जाते-जाते इरफान की जुबां पर सिर्फ अपनी मां का नाम था. वह कह रहे थे कि, अम्मा मुझे लेने आई है. एक्टर के इन आखिरी लफ्जों को सुन हर कोई भावुक हो उठा. पर झटका तो तब लगा जब इरफान के निधन के दूसरे दिन ही बॉलीवुड के चिंटू ऋषि कपूर (rishi kapoor) ने भी अलविदा कह दिया. दोनों एक्टर्स के निधन पर बॉलीवुड और हॉलीवुड के तमाम सितारों समेत फैंस ने शोक जताया.
ये भी पढ़ेंः- मुस्लिम थे फिर भी महादेव को चढ़ाते थे जल, गाय को खिलाते थे चारा, पिता कहते थे- पठान के घर में ब्राह्मण
SHARE THIS
0 comments: